भाजपा-मनसे एकजुट; भाजपा का नुकसान- रामदास आठवले

मुंबई: आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने अपने विचार व्यक्त किए की, भाजपा और मनसे एक साथ आएंगे तो उस में भाजपा का नुकसान होता है। केंद्र सरकार द्वारा पारित नागरिकता सुधार अधिनियम (CAA) के समर्थन में रामदास आठवले ने जिला कलेक्टर कार्यालय में मोर्चा निकाला था। इस बार रामदास अठावले ने भाजपा- मनसे गठबंधन पर बात की। 'राज ठाकरे का भाजपा में आना भाजपा के लिए फायदेमंद नहीं होने वाला है और अगर राज ठाकरे अपनी भूमिका बदलते है तो यह उनका (मनसे का) नुकसान है। इसलिए भाजपा-मनसे का गठबंधन नहीं हो सकता। हालांकि आज शिवसेना भाजपा के साथ नहीं है, लेकिन आरपीआई भाजपा, नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस के साथ मजबूती से खड़ा है। बीजेपी दलित वोट पाने के लिए आरपीआई का समर्थन करती है। इसलिए, राज ठाकरे की कोई ज़रूरत नहीं है।भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की गुप्त बैठक के बाद, भाजपा-मनसे गठबंधन के चर्चों पर राजनीतिक माहौल में अनेक तर्क लगाए जा रहे है।